मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। बच्चों के परिवार से पुलिस ने सहानुभूति दिखाते हुए। आगन्तुक बलराम निवासी ग्राम जालफनंगला थाना स्वार जनपद रामपुर ने थाना उपस्थित आकर तहरीर कराया कि 03 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेलते हुए कही चला गया, काफी तलाश किया किन्तु नहीं मिला। उक्त सूचना पर थाना स्वार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे की तलाश हेतु टीमे गठित कर कस्बा स्वार में लोगों को फोटो दिखाकर व लाउडस्पीकर से एनाउंस कराकर तलाश किया गया।
स्वार पुलिस के सार्थक प्रयास से वादी के पुत्र को ढुंढकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । जिसे पाकर बच्चे के परिजनों के चहेरे पर खुशी से खिल उठे। परिजनों द्वारा थाना स्वार पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।










