मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, रामपुर के सभागार कक्ष में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से जिला वन विभाग अधिकारी के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान वन अपराधों की रोकथाम, अवैध कटान, वन्य जीवों के संरक्षण तथा वन क्षेत्र से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस एवं वन विभाग के मध्य आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों विभागों के अधिकारियों को आपसी सूचना तंत्र को मजबूत करने, संयुक्त कार्यवाही करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।










