मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने दी मुंडापांडे को ₹4.19 करोड़ की सौगात, 05 सड़कों का किया शिलान्यास। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने क्षेत्र के ग्रामीण विकास को रफ्तार देते हुए शनिवार को मुंडापांडे ब्लॉक में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। विधायक ने गोविंदपुर सक्टू नगला मोड़ एवं करनपुर सरकड़ा रोड़ मिलक क्षेत्र में कुल 4 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 05 महत्वपूर्ण सड़कों का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया,
इन सड़कों का होगा कायाकल्प, शिलान्यास की गई
परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण दलपतपुर-अलीगंज मार्ग है, जिसके 01 किमी हिस्से का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण 267.65 लाख रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा:
बूजपुर मान से लाढपुर संपर्क मार्ग (लागत ₹64.15 लाख), गोविंदपुर वाया सकटूनगला हमीरपुर में सी.सी. नाली निर्माण (लागत ₹37.38 लाख),सरकड़ा खास संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत (लागत ₹37.23 लाख)। मुंडापांडे खाईखेड़ा-दलपतपुर मार्ग पर सी.सी. एवं नाली निर्माण (लागत ₹13.20 लाख) का कार्य शुरू कराया गया।
विकास की रोशनी हर गली तक पहुँचाना मेरा संकल्प
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा, “सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा होती हैं। विधायक बनने के बाद मेरा एकमात्र लक्ष्य था कि विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव की अंतिम गली तक पहुँचे।” उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन सड़कों के निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय रोजगार को सीधा लाभ मिलेगा, क्षेत्रवासियों में उत्साह।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख मुंडापांडे डॉ. नवदीप यादव, निक्की प्रधान, दूल्हा लंबरदार, ग्राम प्रधान महिपाल, फारुख, सौदान सिंह, प्रदीप यादव, अकील, प्रेम, मनोज तोमर, रोहित सिंह, जय सिंह, रविन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।










