मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लॉक सभागार में सड़क सुरक्षा की हुंकार, ARTO ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को सिखाए सुरक्षा के गुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शनिवार को विकास खण्ड मूंढापांडे के सभागार में परिवहन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और सफाई कर्मियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए इसे एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया ARTO ने सिखाए सुरक्षा के गुर, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ARTO मुरादाबाद ने उपस्थित समूह को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया। ARTO ने उपस्थित लोगों से कहा “आप सभी ग्रामीण व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि आप जागरूक होंगे, तो पूरा गांव सुरक्षित रहेगा, सामूहिक शपथ और संकल्प, कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद समस्त ग्राम प्रधानों, सचिवों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। विभाग द्वारा अपील की गई कि ग्राम स्तर पर इस संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अकाल मृत्यु के ग्रास बन रहे युवाओं को बचाया जा सके, प्रशासनिक अमला रहा मौजूद। बैठक में विकास खण्ड के आला अधिकारियों सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
मूंढापांडे, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और सफाई कर्मचारी, खण्ड विकास अधिकारी ने बैठक के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा माह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।










