स्वामी विवेकानंद व सुभाष चंद्र बोस जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

स्वामी विवेकानंद व सुभाष चंद्र बोस जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

रामपुर। स्वामी विवेकानंद व सुभाष चंद्र बोस जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन। स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के शुभ अवसर पर महाविद्यालयीन तरुणी विभाग, रामपुर द्वारा एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे जिला सहकारी बैंक सभागार, रामपुर में संपन्न हुई। संगोष्ठी का विषय “युवा और आधुनिक चुनौतियाँ” रखा गया है, जिसमें युवाओं की वर्तमान परिस्थितियों, सामाजिक दायित्वों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पुष्कर मिश्रा जी, निदेशक, रामपुर राजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय, रामपुर उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में देवांशी पोचिरियाल जी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति, दिल्ली प्रांत युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार वाणर्य जी, पूर्व संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन अनिता प्रकाश (विभाग कार्यवाहिका), राजश्री गुप्ता (जिला कार्यवाहिका) एवं अनु मिश्रा (कार्यक्रम संयोजिका) द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगोष्ठी को सफल बनाने की अपील की है। मोनिका गोयल, प्रियंका शुक्ला, प्रभा अग्रवाल, दीपा गुप्ता, ममता सोनी, रेखा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai