मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। झमाझम बारिश से ठंड बड़ी, अगले 48 घंटे तक बरसात जारी रहने की आशंका। जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में गुरुवार सुबह से गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। बे मौसम वर्षा के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठंड और गलन बढ़ गई है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों की आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में यह बारिश पश्चिम विश्वोभ के सक्रिय होने के कारण हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 से 48 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग ने बढ़ती हुई ठंड को देखकर लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
गेहूं के लिएं लाभकारी है बरसात
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिएं काफी लाभकारी साबित होगी। इससे खेतों में प्राकृतिक नमी मिलेगी और पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं बारिश से हवा में मौजूद धूल और स्मॉग भी साफ हो गया है जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधार दर्ज किया गया है हालांकि लगातार नमी और ठंड के कारण सरसों की आगे की फसल के साथ-साथ आलू और मटर जैसी सब्जियों के चलने का खतरा बढ़ गया है अचानक बड़ी ठंड और गलन बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्राप्त कुल असर डाल सकती है।










