पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर की उपस्थिति में यक्ष एप एवं ई-सम्मन विषयक प्रशिक्षण सत्र रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में किया गया आयोजित।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर की उपस्थिति में यक्ष एप एवं ई-सम्मन विषयक प्रशिक्षण सत्र रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में किया गया आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर की उपस्थिति में यक्ष एप एवं ई-सम्मन विषयक प्रशिक्षण सत्र रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में किया गया आयोजित। पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा साथ में एवं अपर पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह रामपुर की उपस्थिति में रिज़र्व पुलिस लाइन, रामपुर स्थित सभागार कक्ष में यक्ष एप एवं ई-सम्मन प्रणाली से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं डाक मुंशी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को यक्ष एप एवं ई-सम्मन प्रणाली के प्रभावी उपयोग, न्यायालय से प्राप्त सम्मनों/सूचनाओं के त्वरित एवं पारदर्शी प्रेषण, अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा कार्य निष्पादन में तकनीकी दक्षता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ई-गवर्नेंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग से न्यायिक प्रक्रिया को सरल, तेज एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिभागियों को यक्ष एप एवं ई-सम्मन के माध्यम से समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य पुलिस विभाग में तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देना रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai