मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस कार्यालय के बाहर खड़े होकर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने की महिला की जनसुनवाई, संवेदनशीलता की पेश की मिसाल। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा लगातार संवेदनशील और सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रामपुर में उस समय एक सराहनीय दृश्य देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय के बाहर ही खड़े होकर एक महिला फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना।
महिला फरियादी ने अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्या को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिस पर एसपी विद्यासागर मिश्रा ने पूरे ध्यान से उसकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय के बाहर ही जनसुनवाई कर आमजन की समस्या सुनना, उनकी मानवीय सोच और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी एसपी की इस पहल की सराहना की।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। एसपी विद्यासागर मिश्रा की इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा यह संदेश गया है कि रामपुर पुलिस हर समय जनता के साथ खड़ी है।










