मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। भारत सरकार का केंद्रीय बजट 2025-26, बजट मे सरकारी कर्मचारियो एवं मानदेय वर्ग के कर्मचारियो (शिक्षामित्रों, अनुदेशको आदि) के उपकार को अनदेखा किया गया है। जिला अध्यक्ष एससी0 एसटी0 बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है।
पिछले वर्ष के बजट 2025 में नई टैक्स व्यवस्था के तहत 12.75 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री किया गया था, जिसे एक बड़ी राहत माना गया था, लेकिन 2026 में अतिरिक्त लाभ न मिलने से इस बार निराशा अधिक है। कर्मचारी एसोसिएशन लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहे थे, लेकिन बजट में इस पर कोई ठोस निर्णय न होने से कर्मचारियों में असंतोष है।मध्यम वर्ग को उम्मीद थी कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन या अन्य कर छूटों में बढ़ोतरी करेगी, ताकि उनके हाथ में अधिक पैसा बच सके, लेकिन ऐसा न होने से उन्हें झटका लगा है।










