रामपुर जिलाधिकारी वपुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में तहसील मिलक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

रामपुर जिलाधिकारी वपुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में तहसील मिलक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी वपुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में तहसील मिलक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मिलक जिलाधिकारी अजय द्विवेदी साउथ में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के निर्देशन में सम्पूर्ण समाधान दिवस दौरान कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता को अवगत कराना सुनिश्चित करें। ग्राम करींगा से गुजरने वाली सड़क पर अवैध रूप से उपले व घूरे डाले जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश उपजिलाधिकारी मिलक को दिए।

ग्राम भंवरकी की महिला द्वारा अपने दिव्यांग बच्चों के उपचार हेतु दिए गए प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को जिला अस्पताल स्थित एनआरसी केन्द्र में भर्ती कराकर उपचार सुनिश्चित कराया जाए। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्युत, भूमि पैमाइश, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं ।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai