चंदौली में जन सुनवाई केंद्र का शुभारंभ, अब जिले में ही सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं।

चंदौली में जन सुनवाई केंद्र का शुभारंभ, अब जिले में ही सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। चंदौली में जन सुनवाई केंद्र का शुभारंभ, अब जिले में ही सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं। जनपद में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जन सुनवाई केंद्र की शुरुआत की गई है। काशीपुरा आलू मिल के पास एक लान में कार्यालय स्थापित किया गया।इस केंद्र का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्येंद्र बारी ने कहा कि उन्हें एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए आयोग का सदस्य बनने का अवसर मिला है, जिसे वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर वे जनता की समस्याओं को सुनने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस जन सुनवाई केंद्र के शुरू होने से अब चंदौली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लोग यहीं पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। केंद्र का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना है। यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान के लिए अरुण श्रीवास्तव (जिला प्रतिनिधि) और दिलीप बारी (मंडल महामंत्री, किसान मोर्चा, भाजपा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी जन सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके और लोगों को अनावश्यक दौड़भाग से राहत मिले।

इस अवसर पर कुंदन सिंह, राजीव गुप्ता, सतीश सिंह, राजेश चौहान, बुल्लू यादव, दीपक जायसवाल और दीनदयाल गोंड सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai