प्रदेश भर मे सपा मजदूर सभा ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोयडा श्रमिक आंदोलन मे जेल भेजे गए श्रमिकों की रिहाई सहित विभिन्न मांगो को लेकर सपा मजदूर सभा ने जिलाधिकारी कार्यालय मे किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रदेश भर मे सपा मजदूर सभा ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन। नोएडा श्रमिक आंदोलन को स्वतः स्फूर्त श्रमिक आंदोलन बताते हुए सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने आंदोलन कर रहे श्रमिकों के उत्पीड़न, जेल भेजे जाने एवं रासुका जैसी गंभीर धारायें लगाने के प्रशासन की तानाशाही करार देते हुए उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की है।

आज़ जिला कचहरी मे स्थानीय सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री धनीलाल ने कहा कि पूरे प्रदेश भर मे आज़ समाजवादी पार्टी की फ्रंटल इकाई मजदूर सभाद्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्य पाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया गया है।

धनीलाल ने आरोप लगाया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम की जानकारी पर नोयडा, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों मे स्थानीय पुलिस द्वारा सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों के उनके घरों मे सुबहसे ही नजबंद कर दिया गया जिसकी वह घोर निंदा करते हुए प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया। कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर हितों के साथ कुठाराघात कर रही है. अपनी जायज मांगो के लिए आंदोलन कर रहे मजदूरों को गिरफ्तार कर उनके आक्रोश को दबाना चाहती है।

महामहिम राज्य पाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन मे मांग की गई है कि जेल मे बंद मजदूरों की बिना शर्त रिहाई हो, न्यूनतम वेतन 26000मासिक किया जाये, काम के घंटे आठ किये जाएँ, साप्ताहिक अवकाश दिया जाये। फ्लोर लेबल वेज लागू करके न्यूनतम वेतन के अधिकारों को कमजोर करना, फिक्सड टर्म रोजगार मे सामाजिक सुरक्षा को समाप्त करना सरकार की तानाशाही मानसिकता उजागर करता है।

“मजदूर बिगुल” नामक पत्रिका को आंदोलन का मास्टर माइंड बताकर बदनाम किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आंदोलन रत मजदूरों का पाकिस्तानी कनेक्शन, अर्बन नक्सल जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी राजनैतिक दल के पदाधिकारियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश भर के ट्रेड यूनियन नेताओं की धर पकड़ और घर मे कैद कर डिटेन करने की कार्रवाई निंदनीय है।

ज्ञापन मे, मजदूरों सहित वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग के साथ ही दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक की मांग की गई है।

ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कमला यादव, मजदूरसभा के गंगापार अध्यक्ष पंकज मौर्य, यमुनापार नवदीप यादव, महानगर अध्यक्ष, ओ पी यादव, वरिष्ठ नेता मल्लू यादव, राजकुमारी यादव, सुशील यादव एडवोकेट, मो सऊद,आशीष पाल,काशी नरेश, करन, पप्पू यादव,सुशील सोनकर,अरुण टाइगर, देवा नन्द, कमला शंकर, सुभास, शैलेन्द्र, अरविन्द, बालकृष्ण, प्रदीप, रंजीत, सूर्य मनी, अभजीत सरोज, दिलीपसिंह, विनय यादव, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai