उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने तहसील बारा के ग्राम सोनबरसा का क्षेत्रीय भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का किया मूल्यांकन।

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने तहसील बारा के ग्राम सोनबरसा का क्षेत्रीय भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का किया मूल्यांकन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने तहसील बारा के ग्राम सोनबरसा का क्षेत्रीय भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का किया मूल्यांकन। आज उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी, PVSM, AVSM, VSM (सेवानिवृत्त) द्वारा जनपद प्रयागराज की तहसील बारा के ग्राम सोनबरसा का क्षेत्रीय भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य आकाशीय बिजली एवं गरज-चमक से होने वाले प्रभावों का आकलन करना, स्थानीय समुदाय से संवाद स्थापित करना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना था।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से संवाद किया गया। आकाशीय बिजली की घटनाओं, जन-धन की क्षति, संवेदनशील स्थानों तथा पूर्व में अपनाए गए सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय परिस्थितियों का मूल्यांकन किया गया।
उपाध्यक्ष महोदय ने ग्रामीणों को आकाशीय बिजली एवं गरज-चमक के दौरान सुरक्षित व्यवहार अपनाने के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों एवं जलाशयों से दूर रहने, सुरक्षित भवन में आश्रय लेने तथा मौसम विभाग एवं दामिनी (Damini) ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली पूर्व चेतावनियों का पालन करने पर विशेष बल दिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai