त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। लायंस क्लब आदर्श का अधिष्ठापन एवं सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न। लायंस क्लब आदर्श का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी, उद्घाटनकर्ता डॉक्टर जगदीश गुलाटी, अधिष्ठापन अधिकारी उमेश चंद्र कक्कड़, पूर्व अध्यक्ष शिव मूरत गुप्ता, दीक्षा अधिकारी श्याम बाबू वर्मा ,कैबिनेट सेक्रेटरी राकेश मोहन बालाजी, कैबिनेट कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, पीआरओ बृजेंद्र वाजपेयी ,प्रथम लेडी ऑफ़ क्लब श्वेता चंदानी, निधि यशार्थ, अनिल जायसवाल, लाला भैया, राधे मारवा, संजय गुप्ता, सुधीर कुमार, हेमांशु गुप्ता दिनेश मिश्रा जोन अनूप सिंह, हुकुम केसरवानी, राजेंद्र गुप्ता, निधि यशार्थ, माला मिश्रा एवं अनेक मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।

गवर्नर उदय चंदानी ने मंडल के चीफ मीडिया प्रभारी लालू मित्तल को प्रशस्ति पत्र एवं पेन देकर मंच से सम्मानित किया और उनके जन जन तक लायंस क्लब के सेवा कार्य एवं उद्देश्यों को पहुंचाने के अथक प्रयास की सराहना की। उन्होंने क्लब के अनेक सदस्यों को उनके सराहनीय कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया। मंडलाध्यक्ष ने 7 अगस्त को वाराणसी में होने वाले मंडल के अब तक के सबसे भव्य विशाल अधिष्ठापन कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रित किया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश गुलाटी ने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं।
अधिष्ठापन अधिकारी उमेश कक्कड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष रंजन सिंह और उनके टीम का शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संचालन नितिन यशार्थ और प्रशांत मिश्रा द्वारा किया गया।









