मुख्य टिकट निरीक्षक ने घायल यात्री को तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध कराई प्राथमिक चिकित्सा।

मुख्य टिकट निरीक्षक ने घायल यात्री को तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध कराई प्राथमिक चिकित्सा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा कि रिपोर्ट

प्रयागराज। मुख्य टिकट निरीक्षक ने घायल यात्री को तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध कराई प्राथमिक चिकित्सा। Prayagraj मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलकर्मी सदैव तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज हरि मोहन के निर्देशन में कर्मचारियों को यात्रियों की सहायता के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 15 नवंबर 2026 को प्रयागराज जंक्शन पर एक रेलकर्मी ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

गाड़ी संख्या 12802 से प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा करने जा रहे भारतीय सेना में कार्यरत लगभग 50 वर्षीय एक यात्री सुबह करीब 7:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-4 के पास स्थित लिफ्ट के निकट अचानक गिरकर चोटिल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मुख्य टिकट निरीक्षक श्री दिवाकर शुक्ला की नजर घायल यात्री पर पड़ी। स्थिति को समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल यात्री की सहायता की।

घायल यात्री द्वारा चोट लगने पर आवश्यक दवाइयों के संबंध में पूछे जाने पर मुख्य टिकट निरीक्षक श्री शुक्ला ने अपने पास उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा किट का उपयोग करते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा हरसंभव सहायता प्रदान की। उनकी इस त्वरित पहल से घायल यात्री को समय पर आवश्यक प्राथमिक उपचार मिल सका।

मुख्य टिकट निरीक्षक श्री दिवाकर शुक्ला का यह सराहनीय कार्य दर्शाता है कि रेलकर्मियों की जिम्मेदारी केवल रेल सेवाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता के समय यात्रियों की सहायता करना भी उनके कर्तव्यों का अभिन्न अंग है।

जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि रेल प्रशासन मुख्य टिकट निरीक्षक श्री शुक्ला की इस मानवीय पहल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करता है तथा अन्य रेलकर्मियों को भी यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रोत्साहित करता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai