रेलकर्मियों की ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई से यात्री का खोया हुआ सोने का आभूषण सुरक्षित वापस।

रेलकर्मियों की ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई से यात्री का खोया हुआ सोने का आभूषण सुरक्षित वापस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ  शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेलकर्मियों की ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई से यात्री का खोया हुआ सोने का आभूषण सुरक्षित वापस। यात्री सेवा के प्रति तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए रेलवे कर्मचारियों ने एक यात्री का खोया हुआ सोने का आभूषण बरामद कर उसे उसके वास्तविक स्वामी तक सुरक्षित पहुंचाया।

श्रीमती वंदना सिंह, जो 13.11.2026 को श्री विशाल सिंह के साथ वाराणसी से कानपुर की यात्रा कर रही थीं, का सोने का कान का आभूषण यात्रा के दौरान खो गया था। दोनों यात्री गाड़ी संख्या 22415, सुबह बनारस–दिल्ली एक्सप्रेस के कोच E2 में सीट संख्या 35 एवं 36 पर यात्रा कर रहे थे।

इसी दौरान प्रयागराज से कानपुर की यात्रा कर रहे, अनुज राजपूत को यह आभूषण मिला, जिसे उन्होंने तत्काल Dy. CIT श्री मनोज सिंह को सौंप दिया। रेलवे चेकिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक उद्घोषणाएं एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की, जिसके फलस्वरूप आभूषण को उसकी वास्तविक स्वामिनी श्रीमती वंदना सिंह को सुरक्षित वापस कर दिया गया।

भारतीय रेल Dy. CIT मनोज सिंह एवं चेकिंग स्टाफ की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और यात्री सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करती है।

यह घटना भारतीय रेल में निष्ठा, ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं यात्री सेवा के उच्च मानकों को दर्शाती है। ऐसे प्रयास यात्रियों के विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवा के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करते हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai