वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस समाजवादी पार्टी ने श्रद्धापूर्वक मनाया।

वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस समाजवादी पार्टी ने श्रद्धापूर्वक मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस समाजवादी पार्टी ने श्रद्धापूर्वक मनाया। वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन किया।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी महान वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अद्भुत शौर्य और साहस का परिचय दिया। लखनऊ के सिकंदर बाग में अंग्रेजी सेना से मुकाबला करते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि ऊदा देवी का संघर्ष केवल अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध नहीं था, बल्कि वह साहस, स्वाभिमान, सामाजिक सम्मान और समानता की प्रेरणादायक मिसाल भी हैं समाजवादी पार्टी महापुरुषों और वीरांगनाओं के संघर्ष एवं विचारों को सम्मान देने के साथ सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गोष्ठी में प्रमुख रुप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,रविंद्र यादव, योगेश मिश्रा, जगदीश यादव, महेन्द्र निषाद, दान बहादुर मधुर, राजू पासी, खिन्नी लाल पासी, महेन्द्र सरोज, तारिक सईद अज्जू, मो शारिक, श्रीमती चंचल पासी, नाटे चौधरी, योगेश पाल एडवोकेट, के के यादव बच्चा, हेमंत कुमार, राम अवध पाल, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, देवीलाल, संतोष यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, सोएब खां, वजीर खां, तहजीब अली, मकबूल हासमी आदि सहित पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai