ओम जय मां विंध्यवासिनी समिति के द्वारा निराश्रित एव दिव्यांग जनों को कंबल वितरण किया गया
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सामाजिक कार्य केवल मदद करना नहीं है, यह समाज को जीवित रखने की कला है। महापौर गणेश केसरवानी। ओम जय मां विंध्यवासिनी समिति के द्वारा निराश्रित एव दिव्यांग जनों का सम्मान एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन मुट्ठीगंज में अध्यक्ष नीरज केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने निराश्रित एव दिव्यांग जनों को कंबल वितरण किया और कहा कि सामाजिक कार्य केवल मदद करना नहीं है, यह समाज को जीवित रखने की कला है। जब कोई व्यक्ति अकेले अपने लिए जीता है, तो उसका जीवन सीमित रह जाता है। लेकिन जब वह दूसरों के दुख, जरूरत और सपनों से जुड़ता है, तो उसका जीवन भी बड़ा हो जाता है और समाज भी मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि मेरा सुख तभी सार्थक है, जब मेरे आसपास भी कोई भूखा, असहाय या अकेला न हो। और कहा कि धन, पद और प्रसिद्धि से जो संतोष नहीं मिलता, वह निस्वार्थ सेवा से मिलता है। जब हम बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करते हैं, तो अहंकार घटता है, करुणा बढ़ती है। यही भारतीय दर्शन का सार है- सेवा ही धर्म है, परोपकार ही पुण्य है विशिष्ट अतिथि पार्षद किरन जायसवाल पार्षद रूद्र सेन जायसवाल प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सर्वोत्तम तरीका खुद को खोजने का है, दूसरों की सेवा में खुद को खो देना और सामाजिक कार्य कोई बोझ नहीं, एक अवसर है।

इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष नीरज केसरवानी ने महापौर गणेश केसरवानी एवं सभी अतिथियों का मां विंध्यवासिनी देवी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने धर्म एवं समाज के क्षेत्र में सेवा करने वाली मातृ शक्तियों को तुलसी का पौधा भेंट कर और अंगवस्त्रम पहनाकर कर सम्मानित किया।
संचालन पारस नाथ केसरवानी ने किया।
इस अवसर किशन जायसवाल कमलेश केसरवानी सुमित जायसवाल मनीष जायसवाल, रिंकू जायसवाल, नवीन केशरी राम जी गुप्ता, गप्पू गुप्ता, विकास चौरसिया, मक्खन केसरवानी,
कविता केसरवानी, दीपिका केसरवानी, साधना चतुर्वेदी, मालती केसरवानी, प्रिया केसरवानी, सीता जायसवाल, विजय लक्ष्मी, रजनी जायसवाल, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।









