गुरु पूर्णिमा पर वैदिक ऋषियों की पांडुलिपि प्रदर्शिनी आयोजित।

गुरु पूर्णिमा पर वैदिक ऋषियों की पांडुलिपि प्रदर्शिनी आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। गुरु पूर्णिमा पर वैदिक ऋषियों की पांडुलिपि प्रदर्शिनी आयोजित। आज दिनांक 29 जुलाई, 2026 को राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग, प्रयागराज द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम संकीर्तन भवन झूँसी में दुर्लभ पांडुलिपियों की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रजनी मेहरोत्रा, महामंत्री प्रभुदत्त ब्रह्मचारी सेवा ट्रस्ट के द्वारा किया गया।

गुरु पूर्णिमा पर वैदिक ऋषियों की पांडुलिपि प्रदर्शिनी आयोजित।

प्रदर्शनी में महर्षियों यथा महर्षि वेदव्यास, शुक्राचार्य, महर्षि भृगु,गर्गाआचार्य, जैमिनी ऋषि, भास्कराचार्य, कात्यान ऋषि, ऋषि भरद्वाज, दत्तात्रेय द्वारा रचित गर्ग संहिता, भागवत महापुराण, अवधूत गीता, जैमिनी सूत्र, श्रीमद् भागवत गीता, महाभारत सहित कबीर दास के साहित्य संकलन को भी प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम के विद्वान आचार्य डॉ सियाराम त्रिपाठी, रेखा खरे, वार्डन के०पी० गर्लस कालेज, सत्येंद्र द्विवेदी कमलेश्वर कमलेश्वर त्रिपाठी, आशीष मुद्गल सेवानिवृत कर्नल सहित ब्रह्म समाज के डॉ विजयानंद, हरिश्चंद्र दुबे प्राविधिक सहायक रोशन लाल वरिष्ठ सहायक, मोहम्मद शफीक उपस्थित रहे। पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने प्रदर्शनी में आए हुए समस्त लोगों के प्रति आभार प्रकट एवं स्वागत किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai