त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। लीगल नैरेटिव के प्रथम ऑफलाइन टेस्ट सेंटर का भव्य शुभारंभ। Prayagraj में विधि विद्यार्थियों को मिलेगा वास्तविक परीक्षा वातावरण में अभ्यास का अवसर लीगल नैरेटिव के प्रथम ऑफलाइन टेस्ट सेंटर का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को शिवगंगा कोचिंग इंस्टीट्यूट, डी.जे. हॉस्टल के सामने, चर्च लेन रोड, प्रयागराज में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन लीगल नैरेटिव के निदेशक कृपा शंकर पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर 50 प्रश्नों की उद्घाटन ओपन टेस्ट सीरीज़ आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने वास्तविक परीक्षा वातावरण में ऑफलाइन टेस्ट देकर अपनी तैयारी एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही लीगल नैरेटिव परिवार का मीटअप का भी आयोजन किया गया, जिसमें लीगल नैरेटिव से जुड़े विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर लीगल नैरेटिव के निदेशक कृपा शंकर पांडेय ने कहा कि, “ऑफलाइन टेस्ट सेंटर की शुरुआत विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन तैयारी तक सीमित रखने के बजाय उन्हें वास्तविक परीक्षा वातावरण का अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन और परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास प्रदान करना है।”
इस ऑफलाइन टेस्ट सेंटर के माध्यम से विभिन्न विधि प्रतियोगी परीक्षाएं, विशेष रूप से सहायक अभियोजन अधिकारी, न्यायिक सेवा एवं अन्य संबंधित परीक्षाओं के लिए परीक्षा-अभ्यास एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी क्रम में ऑफलाइन टेस्ट सेंटर लखनऊ में भी प्रारंभ किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा वातावरण में अभ्यास करने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में राजीव रंजन सिंह, आभास मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा, ईश्वर शरण शुक्ला, प्रशांत यादव सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों से आए विधि छात्र भी उपस्थित रहे।










