त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पितृ विसर्जन के दिन भी पुस्तक मेला कार्निवाल में उमड़े पुस्तक प्रेमी। दस दिवसीय पुस्तक मेला कार्निवाल के दूसरे दिन पितृ विसर्जन के अवसर पर भी पुस्तक प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मेले में पाठकों का आना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।
मेले में बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के पाठक अपनी पसंद की पुस्तकें तलाशते और खरीदते नजर आए। हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य, बच्चों की पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के स्टॉल पाठकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
आयोजक मनीष गर्ग ने कहा कि दूसरे दिन भी पुस्तक प्रेमियों का मिल रहा प्यार उत्साहजनक है। यह आयोजन समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने का प्रयास है।
पुस्तक मेला कार्निवाल 9 से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लक्ष्मी नारायण वाटिका, लाऊदर रोड, प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। प्रवेश निःशुल्क है।










