त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन। समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों और संघर्षों को याद किया गया।
सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व में सुबह 10बजे मनमोहन पार्क स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।ततपश्चात सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन मे गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, जन अधिकारों और भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था की स्थापना के लिए समर्पित रहा।
जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी उन्होंने सत्ता और व्यवस्था की कमियों के विरुद्ध आवाज उठाई। वर्ष 1974 में उनके नेतृत्व में शुरू हुआ संपूर्ण क्रांति आंदोलन देश के राजनीतिक इहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने युवाओं को अन्याय, भ्रष्टाचार और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी।
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हसैन ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, सामाजिक समानता और जनता के अधिकारों के लिए उनके आदर्शों को अपनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि जयप्रकाश नारायण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, रविन्द्र यादव एडवोकेट, अमर नाथ मौय, डॉ एस पी पटेल, दान बहादुर मधुर, दूध नाथ पटेल , महेन्द्रनिषाद, तारिक सईद अज्जू , महबूब उस्मानी, दिलीप सोनी, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, संगम लाल, संजू यादव, नाटे चौधरी, मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव, देवीलाल, ओपी पाल, राजेश सोनकर, मो युसूफ, सुरेश श्रीवास्तव, नीरज पासी, राम चंद्र, नन्हे मंसूरी, अमर जीत, सुधीर निषाद, मृत्युंजय पांडे, हरीशचंद्र, योगेश पाण्डेय, विजय अग्रवाल, मो सऊद, मो हसीब आदि मौजूद रहे।










