त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के संकल्प को लेकर मना सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जन्मदिन आज़ सपा कार्यकर्ताओं ने “सामाजिक न्याय के राज “ की स्थापना के संकल्प के रूप में मनाया।
सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन, महानगर कैम्प कार्यालय टैगोर टाउन (डिजिटल रूम )सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने केक काट कर, एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, रविन्द्र यादव एडवोकेट, दान बहादुर मधुर, शौर्य दीपसचिन श्रीवास्तव, डॉ राजेश यादव, नाटे चौधरी, खिन्नी लाल पासी, दूधनाथ पटेल, संगीता पटेल, नीरज पटेल, संदीप यादव, कुलदीप यादव, आर एन यादव, तारिक सईद अज्जू, मो शारिक, दिलीप सोनी,अनुराधा अम्बेडकर, सऊद अहमद, हसीब अहमद आदि रहे।










