दो दिवसीय 8वीं जनपदीय एवं 3 इण्टर स्कूल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का हुआ समापन, एम० वी० ग्रुप ने हासिल किया प्रथम स्थान।

दो दिवसीय 8वीं जनपदीय एवं 3 इण्टर स्कूल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का हुआ समापन, एम० वी० ग्रुप ने हासिल किया प्रथम स्थान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। दो दिवसीय 8वीं जनपदीय एवं 3 इण्टर स्कूल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का हुआ समापन, एम० वी० ग्रुप ने हासिल किया प्रथम स्थान। कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एशोसिएशन द्वारा दिनांक 10/10/2026 को मधु वाचस्पति इण्टर कालेज व एम० वी० कान्वेन्ट इण्टर कालेज सुलेम सरांय, प्रयागराज के संयुक्त तात्वधान में दो दिवसीय 8वीं जनपदीय एवं 3 इण्टर स्कूल ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ था, जिसका समापन आज दिनांक 11/10/2026 को हुआ।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय डॉ० वाचस्पति (बारा विधायक) मौजूद रहे। खेल का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या शारदा मिश्रा, एम० वी० कान्वेन्ट इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल त्रिवेदी, मन्जीत कुमार (उप प्रधानाचार्य मधु वाचस्पति इण्टर कालेज) रंजना अग्रवाल (उप प्रधानाचार्या एम० वी० कान्वेन्ट) आदि ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन करके किया।

इस प्रतियोगिता में मधु वाचस्पति इण्टर कालेज व एम० वी० कान्वेन्ट इण्टर कालेज के साथ ही AFFWA (एयर फोर्स ताइक्वाण्डो टीम), मंजू सेल्फ डिफेन्स ऐकेडमी, एम० वी० कान्वेंट स्कूल एण्ड कॉलेज, गोहनिया, द ताइक्वाण्डो किड्स, उत्सव ताइक्वाण्डो क्लब, आर० एस० ग्लोबल स्कूल, रॉयल ताइक्वाण्डो ऐकेडमी, पतंजलि ऋषिकुल विद्या मन्दिर, लिटिल फ्लावर ऐकेडमी, एस० एम० सी०, स्टेज ताइक्वाण्डो ऐकेडमी एवं ताइक्वाण्डो मन्दिर ऐकेडमी आदि ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से विभिन्न भार वर्ग में राधिका सिंह, आव्या गुप्ता, श्रीजा, वरनिका, गिविशा, के. शेरवानी, आरिका, ईशा, अनन्या, दित्या, अविशा, अवनी, सौम्या, अस्मिता, आराध्या, तृषा, जियाशा, श्रद्धा, प्रियांशी, सानिया, श्रेया, रान्या, रिया एवं ओमनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये। वहीं बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्ग से अयान, नितिन, अक्षत, समर, ईशु, श्याम, कलश, शुभ, आर्यन, कार्तिक, धनुष, अभिजय, आरव, पार्थ, अयांश, श्याम जयसवाल, अविक, आदित्य कुमार सिंह, रेवांश, अर्थव वेदांत, आदित्य, अनमोल, अभिषेक, आयुष, अर्नव, सूर्य प्रकाश एवं आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये।

प्रतियोगिता के समापन पर कुल 22 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान मधु वाचस्पति इण्टर व एम० वी० कान्वेंट इण्टर कॉलेज (एम० वी० ग्रुप), 10 स्वर्ण पदक के साथ द्वितीय स्थान ताइक्वाण्डो मन्दिर एवं 08-08 स्वर्ण पदक के साथ सामूहिक तृतीय स्थान उत्सव ताइक्वाण्डो व रॉयल ताइक्वाडो ने प्राप्त किया।

प्रत्येक वर्ष भी भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता को सफल आयोजन के समापन पर कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० वाचस्पति जी (बारा विधायक, प्रयागराज) ने कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एसोसिएशन सचिव गोपेश सेन, संयुक्त सचिव मंजू आर्या, उपाध्यक्ष गणेश शंकर दुबे, कोषाध्यक्ष सत्यम आर्या, टीम कोऑर्डिनेटर जे० पी० साहू व सभी पदाधिकारी को बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेफरी, राजाबाबू शर्मा, आनादि मिश्रा, शैलेन्द्र, आलोक शर्मा, नवनीत कुशवाहा, रवि कुमार, उत्सव दूबे, सचिन दूबे, रोनित कुमार, शुभम आर्या, सागर कश्यप, सोनाली व संतोष का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में मधु वाचस्पति इण्टर कालेज व एम० वी० कान्वेन्ट इण्टर कालेज के सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai