मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुस्तिका में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के आंकड़ों के माध्यम से पुलिस संगठन की संरचना, स्वीकृत बल, उपलब्ध संसाधनों एवं कार्यक्षमता का विस्तृत विवरण संकलित है। वर्ष 2025 में पुलिस बल के स्वीकृत पदों में 2,673 की वृद्धि हुई। प्रदेश में पुलिस थानों की संख्या 1,173 से बढ़कर 1,175 तथा पुलिस वाहनों की संख्या 1,150 से बढ़कर 1,200 हुई।इसमें संकलित आंकड़े नीतिगत निर्णयों, संसाधनों के बेहतर उपयोग, आवश्यकताओं के आकलन और भविष्य की कार्ययोजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेंगे। पुस्तिका का डिजिटल संस्करण भी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai