धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में कटारिया के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई। वाराणसी से ऑक्सीजन गैस की टंकी ले जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उस पर लदी ऑक्सीजन की टंकी सड़क पर बिखर गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने हाइवे सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान उन्होंने हाइवे के किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियों का चालान काटने के साथ कड़े निर्देश भी दिए थे।
यह दुर्घटना यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हाइवे पर अनियंत्रित वाहनों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।










