त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक प्रयागराज के किसान साथियों ने संगठन के कार्यकर्ता एव पदाधिकारियों के साथ जिला अधिकारी परिसर में किसानो की समस्यायों को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमे मुख्य समस्या यमुनापार में हो रहे किसानो के साथ अन्याय जिसमे भू माफियाओं द्वारा जबरन किसानो की ज़मीन कब्ज़ा करने की समस्या रही।
किसानो की समस्यायों के संबंध में ज्ञापन पत्र अपर जिला अधिकारी नगर सत्यम मिश्रा को सौप कर, शासन के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया, और आने वाली 25 जुलाई 2025 को किसान महापंचायत के लिए भी आवाहन किया गया, जिसमे हज़ारो की संख्या में पीड़ित किसान, गरीब, मजदूरों की इस महापंचायत में हिस्सेदारी रहेगी।
बैठक में मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे, जिला अध्यक्ष शनि शुक्ला, यमुनापार प्रभारी बजरंगी मिश्रा, युवा विधिक सलाहकार राहुल ज़मींदार, गंगापार अध्यक्ष भरत लाल पटेल, संगठन मंत्री राजू शुक्ला, तहसील अध्यक्ष सदर हरिओम शरण पांडेय, महिला जिला अध्यक्ष रमा देवी, युवा किसान नेता दीपक तिवारी जमुनापार, वरिष्ठ किसान नेता पुष्पराज सिंह, जिला सचिव सत्येंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विशाल द्विवेदी, रणजीत सिंह, दीपू केशरवानी, रोहित रायदास, विधमन्यु पांडे, तहसील अध्यक्ष करछना अजय मिश्रा, जमुनापर अध्यक्ष विजय पांडे एव अन्य किसान साथी उपस्थित रहें।










