धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त सूचना के अनुपालन में शिकायत में प्राप्त मोबाइल नंबर 9109168453 पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक सरिता गुर्जर साथ सहायक उप निरीक्षक शरदचंद्र यादव संपर्क करने पर मिथिलेश लोदी द्वारा बताया गया कि एक यात्री सतेंद्र कुमार जो गाड़ी संख्या 03252 dn के कोच संख्या S 9 के बर्थ संख्या 42 पर बंगलौर से दानापुर की यात्रा पर था। जो जबलपुर में उतर गया है और सामान सीट के नीचे छूट गया है।
उक्त गाड़ी डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर आगमन पर अटेंड कर यात्री के बताए अनुसार एक ट्रोली बैग, एक पिट्ठू बैग, दो बोरा पाया गया।जिसके संबंध में आसपास के यात्रियों से पूछने पर किसी भी यात्री द्वारा अपना मालिकाना हक नहीं जताया। बाद उक्त सभी सामान को उतारकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाकर रखा गया, शिकायतकर्ता के आने पर सुरक्षित सुपुर्द किया जाएगा।
सूचना पाकर आज दिनांक 02/07/2025 को उक्त यात्री सतेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार महतो, निवासी मुहम्मदपुर, मदनपुरा, सारण, बिहार मोबाइल नंबर 9111266201 रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर आए, जिनका उचित सत्यापन उपरांत सामान सुपुर्द किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपए आंकी गई।










