मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। प्रभावती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वाला नगर में स्थित एक भव्य 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। सीता राम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमे जिसकी अध्यक्षत सीता राम शर्मा के द्वारा की गयी मुख्य अतिथि अजय कुमार सक्सेना एवं दूसरे अतिथि श्री राजीव मित्तल जी के द्वारा की गयी। दीप प्रचलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की जिसका संचालन कुमारी अंकिता सिंह ने बहुत सुन्दर रूप से संचालन किया।
बच्चों ने सिंदूर एक्ट प्रस्तुत किया उसके बाद एक बच्चे ने शायरी की एवं देश भक्ति से ओतप्रोत बच्चों ने माँ तुझे सलाम कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उसके उपरांत मेहमानो के द्वारा देश के गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को विद्यालय की तरफ से सिंदूर एक्ट के सुन्दर प्रस्तुति पर 11 बच्चो को नकद धनराशि एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। एवं मेहमानों की तरफ से भी बच्चों को 1000 रस की धनराशि प्रदान की गयी एवं कुमारी पूनम को सिंदूर की अच्छी प्रस्तुति के लिए विद्यालय की तरफ से सीता राम के द्वारा केटल प्रदान करके एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य, कोऑर्डिनेटर आदि समस्त ने मेहमानो का आभार व्यक्त किया।










