शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए के शावक की हुई मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए के शावक की हुई मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम। जिले के हुसैनगंज गाँव में एक तेंदुए के शावक की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शावक शिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल में झाड़ियों में फंस गया था। ग्राम पंचायत हुसैनगंज के प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी कि एक तेंदुए का शावक झाड़ियों में फंसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि शावक शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सूचना मिलते ही विजय सिंह (क्षेत्रीय वन अधिकारी) और उनकी टीम ने मौके पर पहुँचकर शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया।शावक की हालत काफी नाजुक थी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, रात्रि अधिक होने के कारण उसे तुरंत IVRI (बरेली) ले जाना संभव नहीं था। अगले दिन सुबह उपचार के दौरान शावक ने दम तोड़ दिया।

वन विभाग के अनुसार, अब डॉक्टरों के पैनल और ACF (सहायक वन संरक्षक) की उपस्थिति में शावक का पंचनामा और पोस्टमार्टम (PM) कराया जाएगा।पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार शावक के शव को जलाकर  निस्तारित किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद से मादा तेंदुए की मौजूदगी को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने अवैध शिकार करने वाले शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai