त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जिलाधिकारी Prayagraj के अध्यक्षता में जिला पोषण/कन्वर्जेंस समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को NIC हाल में सायं-03.00 बजे जिला पोषण/कन्वर्जेंस समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास विभाग के सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गयी एवं कुपोषित/अतिकुपोषित श्रेणी के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु जिलास्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को आयोजित वीएचएसएनडी सत्रों का निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिए गए। संभव अभियान जुलाई – सितंबर 2026 कराए जाने की तैयारी से जुड़े सभी विभागों- पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को सम्मिलित कार्ययोजना तैयार कर 1 जुलाई को संभव अभियान के शुभारंभ कराए जाने के निर्देश दिए गए एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को साप्ताहिक समीक्षा करने तथा अपूर्ण आंगनबाड़ी केन्द्रों की निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को प्रत्येक केन्द्र पर लाभार्थियों के पंजीकरण कराकर जून – 15 जुलाई 2026 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार सभी सीडीपीओ को विकास खंड पर GMD की पुनः ट्रेनिंग आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को इसी माह तक करा लेने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, एडिशनल सीएमओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अतिरिक्त जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित कन्वर्जेन्स विभागों के अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।










