जिम से मन और शरीर होता है स्वस्थ – अभिलाषा गुप्ता नंदी।

जिम से मन और शरीर होता है स्वस्थ - अभिलाषा गुप्ता नंदी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जिम से मन और शरीर होता है स्वस्थ – अभिलाषा गुप्ता नंदी। जिम करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ होता है आज के भाग दौड़ की जिंदगी में कम से कम हर व्यक्ति को समय निकालकर जिम जरूर जाना चाहिए जिससे कि उसका शरीर फिट रह सके क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। उक्त विचार आज चौक के जॉनसेनगज खन्ना जी इलेक्ट्रॉनिक्स के ऊपर स्थिति बर्न लैब फिटनेस जिम का उद्घाटन करते हुए पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने व्यक्त किया।

अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा चौक क्षेत्र में खुला यह जिम यहां के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। उद्घाटन के मौके पर जिम के ओनर वेदांस खन्ना ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आदमी जिम युवाओं के सो के अनुसार बना है यहां पर हर सुविधा जो युवा चाहता है एक जिम में हो वह सभी उपलब्ध है।

मौके पर शाहगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल तथा जॉनसेनगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप लागुना, प्रफुल्ल मित्तल, गौरी शंकर, नेम यादव पार्षद, अनूप अग्रवाल सहित सैकड़ो लोग रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai