रात्रि में उप-खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रात्रि में उप-खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की गई। अजीतपुर स्थित चेक पॉइंट एवं जीरो पॉइंट पर वाहनों की उपलब्ध प्रपत्रों के आधार पर जांच की गई, जिसमें उप-खनिज का परिवहन पूर्णतः विधिसम्मत पाया गया।

चेकिंग के दौरान एक खाली वाहन पाया गया, जिसकी नंबर प्लेट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त/हल्की मुड़ी हुई अवस्था में थी। उक्त वाहन को नियमानुसार  पुलिस की सुपुर्दगी  में दे दिया गया l

इसके अतिरिक्त चेक-प्वाइंट पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कर्तव्य निर्वहन की भी जांच की गई, जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए।

ड्यूटी पर तैनात रात्रिकालीन अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि कोई भी वाहन अवैध रूप से अथवा बिना वैध प्रपत्रों के उप-खनिज का परिवहन करता हुआ पाया जाए, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कठोर दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai