सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में फ्रेशर पार्टी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

देहरादून। सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में फ्रेशर पार्टी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, देहरादून के तत्वावधान में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक व सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निर्देशक तुषार सिंघल एवं प्रधानाचार्य माइल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में निदेशक तुषार सिंघल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधानाचार्य माइल सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर संस्थान की सम्मानित अध्यापिकाएं परवीना मैम, मीना मैम, जीनत जाफरी मैम, शिवानी मैम सहित अन्य शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही। कॉलेज के कार्यक्रम में सभी प्रोफेसर छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai