प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 11 सितम्बर, 2025 को  प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत एक विशेष अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01, हावड़ा छोर, टीन शेड के पास समय लगभग 11:35 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल (मूल्य लगभग ₹35,000/-) तथा ₹600/- नगद बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विकास कुमार गौड़ (पुत्र भारत भाई, निवासी लकटहां, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज, आयु लगभग 27 वर्ष) है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अभियुक्त रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व सामान की चोरी कर उन्हें बाजार में बेचने का कार्य करता है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 304/2025 अन्तर्गत धारा 305(C)/317(2) बी0एन0एस0 थाना जीआरपी प्रयागराज में विधिक कार्यवाही की गई है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai