त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल ‘ऑपरेशन डिग्निटी’ के अंतर्गत संकटग्रस्त वयस्कों को सहायता प्रदान करता है। इस अभियान के अंतर्गत परित्यक्त, बेघर, नशे के आदी, अपहृत या मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को रेलवे सुरक्षा बल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और तत्काल सहायता प्रदान करते हैं।
गाड़ी संख्या 15231 बरौनी जंक्शन-गोंदिया एक्सप्रेस से अपने परिजनों यात्रा कर रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ यात्री सुदर्शन दुबे, निवासी बलरामपुर, छत्तीसगढ़, अपने परिजनों से बिछुड़ गए थे। रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर, रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज छिवकी के उप निरीक्षक राधेश्याम शुक्ल, हेड कांस्टेबल रामगोपाल वर्मा एवं कांस्टेबल आर.पी. यादव की टीम ने तत्काल सर्च अभियान चलाया उक्त यात्री को इनके परिजनों से मिला दिया।
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया और अंततः उक्त यात्री को प्रयागराज छिवकी-लिंक जंक्शन के मध्य रेल लाइन किनारे सुरक्षित पाया। बाद में यात्री को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज छिवकी पर लाकर उनके पुत्र उत्तम दुबे के सुपुर्द किया गया।
रेलवे प्रशासन जन सामान्य से अपील करता है किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सम्पर्क करें।










