ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत की सेना को समर्पित बुलंदशहर में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप रहे। जिला अध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक सदर प्रदीप चौधरी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, समेत जिले की नगर पालिकाओं एवं पंचायत अध्यक्षों समेत समस्त जनप्रतिनिधियों सही हजारों की संख्या में लोगो ने यात्रा में हिस्सा लिया।
यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनिकों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रही।
तिरंगा शौर्य यात्रा राजे बाबू पार्क काला आम से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहे से रोडवेज रोड होती हुई डी ऐ वी तिराहे समापन हुई जिसमें चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था।
तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण कई फीट लंबा तिरंगा रहा। जिसके साथ हर कोई चलना चाह रहा था शहर का प्रत्येक नागरिक अपने वीर सैनिकों को सम्मान देता दिखाई दे रहा था। शहर के सम्मानित व्यापारियों ने अपनी दुकानों से निकलकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस, पूर्व सैनिक, समाजसेवी संगठन, व्यापारी वर्ग, एनसीसी कैडेट्स एवं युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
