ग्रापए संस्थापक की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाएगी: ठा. विजय राघव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट 

बुलंदशहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बुलंदशहर की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित हुई, आगामी 27 मई को संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने कहा 27 मई को संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की याद में 38 में पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ पत्रकार सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, आकाश सक्सेना नें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया, जिला महामंत्री संजय गोयल नें संगठन को मजबूती देने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया।

इस अवसर पर नितिन सोनी, सुरेश भाटी, लकी, योगेंद्र शर्मा, ललित शर्मा दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।  अंत में जिला मीडिया प्रभारी जेपी गुप्ता ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai