अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। अनियमितताओं के खिलाफ अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने डीएम को सौपा ज्ञापन। रेडीको खेतान लिमिटेड में चल रही अनियमिताओं के संबंध में एक जांच को लेकर अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात जिसके उनके कार्यालय 692/25 के द्वारा लेबर आफिस, प्रदूषण बोर्ड मुरादाबाद एंव क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी थी जिसमें संस्था के पदाधिकारिओं ने उपश्रमायुक्त से मुलाकात कर उस पर ठीक तरीके से जांच किए जाने का अनुरोध किया। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने पूर्ण रूप से ठीक जांच करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर गौरव अग्रवाल ने बताया कि हमारी यह लड़ाई प्रारंभ हो चुकी है, जिसको सत्य के आधार पर लड़ा जा रहा है,अभी इसमें कई मुद्दों पर जांच की जाना बाकी है।
इस मौके पर प्रभात अग्रवाल,देवेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।










