मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पीपुल्स ऑफ इंडिया अवाॅर्ड से गोवा में नवाजे जाएंगे वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा। एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पीपुल्स ऑफ इंडिया अवाॅर्ड से गोवा में 28 दिसंबर 2025 सम्मानित किया जाएगा।
गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों और संस्कृति के बीच डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा समारोह में अवाॅर्ड से नवाजे जाएंगे। जिसमें देश की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी यह उनका सातवां उच्च स्तरीय अवाॅर्ड होगा यह अवाॅर्ड उनकी चर्चित पुस्तक “दस्तक”के लिए मिलेगा उनकी इस पुस्तक ने वुद्धि जीवियों और राजनीतिक लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है इसके फल स्वरुप उन्हें यह पुरस्कार मिलने वाला है।
डॉक्टर शर्मा के सम्मान की खबर पता लगता ही उनके चाहने वालों और नगर में खुशी की लहर दौड़ गई यह नगर के लोगों के लिए गौरव का क्षण है।










