मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। कोचिंग सेंटर पढ़ने जा रहे 18 वर्षिय छात्र की ट्रेन से कट कर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम। जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव जगतपुर में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय लोगों को एक छात्र की ट्रेन से कट कर मौत की खबर पहुंचीं।
आप को बतादें कि,बुधवार सुबह अजय कुमार पुत्र राामबहादुर गुलाबाड़ी कोचिंग सेंटर कच्चे के रास्ते से पढ़ने के लिएं जा रहा था कि चौकी ज़ीरो पोइंट के पास ट्रेन की पटरी को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी बॉडी पार्ट दूर तक बिखर गए। वादात को देख आसपास के लोगों ने ज़ीरो पोइंट पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने परिवार को खबर दी।
खबर मिलते ही पूरे गांव में चीखो पुकार मच गई और आननफानन में घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिएं भेज दिया। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमें के आलम में है।










