युवा संविधान के बताएं रास्ते पर चलें- मंडल आयुक्त।

युवा संविधान के बताएं रास्ते पर चलें- मंडल आयुक्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। युवा संविधान के बताएं रास्ते पर चलें- मंडल आयुक्त। मेरा युवा भारत के तत्वाधान में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन युवाओं को संविधान की शपथ महापौर विनोद अग्रवाल के द्वारा दिलाई गई।

नवनिर्मित संविधान पार्क के प्रांगण में किया गया किया गया जैसा कि विदित है आज संविधान दिवस पूरे देश मे मनाया जा रहा है इसी कड़ी में जनपद में संविधान दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन मेरा युवा भारत सरकार के विभाग द्वारा किया गया। विभाग के अधिकारी उप निदेशक अंकित कुमार ने बताया कि आज के आयोजन में शहर के महापौर विनोद अग्रवाल मुख्य अतिथि रह ,एवं मंडलायुक्त अंजनेय सिंह विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए कार्यक्रम में मंडल आयुक्त एवं महापौर द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया जहां महापौर विनोद अग्रवाल ने युवाओं से संविधान निर्माताओं चिंतन करने के लिए कहा वहीं मंडलायुक्त अंजनेय सिंह ने युवाओं में समानता के अधिकार को विशेष तौर पर महत्व देने के लिए आगे आने को कहा इस कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के 500 से अधिक युवाओं ने संपूर्ण जनपद से प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र बलून फेस्टिवल रहा संविधान दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर माय भारत एवं संविधान के संदेश से 300 सजे हुए थे और मंडल आयुक्त एवं महापौर ने इन गुब्बाड़ों को हवा में छोड़ा यहां मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया इस कार्यक्रम में मुरादाबाद के 5 प्रतिभावान युवा वक्ताओं ने अपनी विशेष प्रतिभा से युवाओं को प्रभावित किया कार्यक्रम में पर्वतारोही विवेक आनंद ने यह बताया कि कैसे पर्वतों से भारत एक महान भारत बनता है उसमें पर्वतों की क्या भूमिका है। वहीं लॉ की छात्रा रूजल पाठक ने युवाओं को संविधान की विशेषताओं के बारे में बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दीपक मेहंदी दत्ता प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक ने किया उन्होंने युवाओं को संविधान और विज्ञान दोनों के गहन अध्ययन से जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद मुरादाबाद के नगर निगम का विशेष योगदान प्राप्त हुआ और नगर निगम के सहयोग से संविधान साहित्य वाटिका को आम जन तक पहुंचाने का भी यह प्रयास रहा।

इस कार्यक्रम में प्रतिभावान युवाओं को अशोक स्तंभ के चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मेरा युवा भारत मुरादाबाद के समस्त स्टाफ जोगेंद्र ,रंजीत सैनी ,चंद्र सिंह संचल, अमित कुमार, विकास ,ने अपनी विशेष भूमिका निभाई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai