मुरादाबाद हिंदू कॉलेज में क्षात्र को जिंदा जलाने की कोशिश परीक्षा देकर निकले छात्र पर पेट्रोल डालकर लगाई आग।

मुरादाबाद हिंदू कॉलेज में क्षात्र को जिंदा जलाने की कोशिश परीक्षा देकर निकले छात्र पर पेट्रोल डालकर लगाई आग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद हिंदू कॉलेज में क्षात्र को जिंदा जलाने की कोशिश परीक्षा देकर निकले छात्र पर पेट्रोल डालकर लगाई आग। जनपद के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर कॉलेज परिसर में बाहर निकल रहे एक छात्र पर दो छात्रों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिससे कॉलेज में अफरा तफरी मच गई। यह घटना किसी साजिश से कम नहीं मानी जा रही है।

कॉलेज में क्षात्र को जिंदा जलाने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र जैसे ही कॉलेज परिसर में आगे बढ़ा तभी पहले से घात लगाए बैठे बिए थर्ड सेमेस्टर के दो छात्रों ने उस पर पेट्रोल डाल दिया। और आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही छात्र चीखने चिल्लाने लगा और पूरा कालिज परिसर दहशत में आ गया। उठतीं आग की लपटें देख कॉलेज में मौजूद छात्र कर्मचारी बदवास हो गए। आनून फानन में किसी तरह आग बुझाई गई और आग से झुलसे छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा फरहाद पर भी पेट्रोल डालने की बात कही जा रही है कि, आरोपित छात्रों ने फरहाद नाम की छात्रा पर भी पेट्रोल डाला था हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया इस खुलासे के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फोटेज़ खंगालीं जा रही हैं।

इस घटना से लोग आक्रोशित

आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल सत्यवत रावत की लापरवाही के चलते यह खौफनाक वारदात हुई कालिज जैसे संवेदनशील स्थान पर ना तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और ना ही निगरानी यह सनसनी खेज मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार स्थित हिंदू कॉलेज का है। पीड़ित छात्र के भाई अफरीदी ने कहा मेरे भाई को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है अगर समय रहते आग ना बुझाई जाती तो आज वह जिंदा नहीं होता दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai