मकर संक्रांति के पूर्व मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं संतों से संवाद के उद्देश्य से सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।

मकर संक्रांति के पूर्व मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं संतों से संवाद के उद्देश्य से सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। मकर संक्रांति के पूर्व मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं संतों से संवाद के उद्देश्य से सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ॰ अजय पाल, मेला अधिकारी ऋषि राज, मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद तथा उप मेलाधकारी विवेक शुक्ला उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में विराजमान वरिष्ठ संतों के दर्शन कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान क्रमशः स्वामी श्री रामेश्वराचार्य जी महाराज, स्वामी श्री विमलदेव जी महाराज, श्री ब्रह्माश्रम जी महाराज, स्वामी श्री अच्युत प्रपन्नााचार्य जी महाराज, श्री कौशलेन्द्र प्रपन्नााचार्य जी महाराज एवं पंडित कृष्णानन्द जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

मकर संक्रांति के पूर्व मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं संतों से संवाद के उद्देश्य से सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।

संतों से संवाद के दौरान अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को संतों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। तदोपरांत प्रयागवाल जाकर वहां उपस्थित पदाधिकारियों से भी भेंट की तथा अनेक वृद्ध एवं गणमान्य कल्पवासियों का सम्मान कर मेला व्यवस्था से संबंधित आवश्यक विचार-विमर्श किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai