हबीबुर रहमान एकेडमी सिरसखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक उत्सव एनुअल डे।

हबीबुर रहमान एकेडमी सिरसखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक उत्सव एनुअल डे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ अलीशा की रिपोर्ट

 मुरादाबाद। हबीबुर रहमान एकेडमी सिरसखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक उत्सव एनुअल डे। हबीबुर रहमान एकेडमी में वार्षिक उत्सव(एनुअल डे)धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए हबीबुर रहमान एकेडमी के प्रधानाचार्य ने कहा कि, अच्छी शिक्षा व संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित व संस्कारित बनाने के लिएं निरंतर प्रयासरत करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि, परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित व सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। और माता पिता का आदर्श। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें मां को याद करते हुए बच्चों ने कव्वाली प्रस्तुत की तो एक अलग ही उत्साह नज़र आया। इस बीच कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। प्रबंधक मुर्तजा अली ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया।

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि डॉ मुहम्मद हारिस (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज), डॉ नीलोफर फ़िरदौस(असिस्टेंट प्रोफ़ेसर मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज)और फरीदा सिद्दीकी (लाइब्रेरियन मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज)मौजूद रहे। और हबीबुर रहमान एकेडमी का समस्त स्टॉफ – कपिल कुमार, शरमीन ज़ाकिर, कविता यादव,अंचल, बुशरा फातिमा, सैयद सुआलेहा सैयद नायाब, सायमीन सैफी और आसिया सैफी मौजूद रहे। इस अवसर पर एकेडमी में अच्छी पोज़िशन प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai