मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ अलीशा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। शिक्षकों के अस्तित्व पर संकट आर-पार की जंग का एलान, मूंढ़ापांडे में हुंकार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (TFI) के बैनर तले सोमवार को मूंढ़ापांडे में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा और जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों की वर्तमान स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए भविष्य की चुनौतियों से सावधान किया, संगठित रहो, संघर्ष ही विकल्प, बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान में किसी भी शिक्षक की नौकरी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न बहानों से शिक्षकों को बाहर करने की साजिश रच रही है।
डॉ. शर्मा ने कहा, “नॉन-TET वालों को TET के बहाने, TET वालों को सुपर TET और फिर किसी नए एग्जाम या 50 वर्ष की आयु के बहाने बाहर करने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि योग्यता के नाम पर तानाशाही थोपने की कोशिश है। इसके बाद शिक्षा व्यवस्था को निजी हाथों और आउटसोर्सिंग के हवाले कर दिया जाएगा, शिक्षकों पर काम का अत्यधिक बोझ, जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक पहले से ही पंचायत चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं जैसी ड्यूटियों के बोझ से दबे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अन्य कार्यों में लगाने से उन गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में है जिनका कोई सहारा नहीं है आंदोलन की रूपरेखा तैयार, संजय सिंह ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (TFI) सभी संघों के साथ मिलकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा: 22 फरवरी: विशाल ट्विटर (X) अभियान। 23-25 फरवरी: काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 26 फरवरी: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय पर धरना और जिलाधिकारी को ज्ञापन। 26 मार्च: दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी महारैली, नये सदस्यों का स्वागत, संगठन की मजबूती के लिए कार्य समिति में नए सदस्यों—गरिमा गुप्ता, गौतम सिंह, राजकुमार और पंकज कुमार सिंह—का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया
। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री हिमांशु वशिष्ठ ने किया। ये रहे उपस्थित, बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद हारून, राजीव जी, वेद प्रकाश, लव कुश यादव, शिवचरन सैनी, विनोद यादव, रेनू यादव, राजीव कुमार सिंह, चंद्रकिरण, देश दीपक, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा, अंजलि गुप्ता, रश्मि सिंह, चमन सिंह, हाकिम अली, लेखराज सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, मनोज यादव, भूपेंद्र यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।










