ककराही के पूर्व प्रधान पर असमाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला,दोषियों की गिरफ्तारी की मांग।

ककराही के पूर्व प्रधान पर असमाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला,दोषियों की गिरफ्तारी की मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट 

दिबियापुर, औरैया। ककराही के पूर्व प्रधान पर असमाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग। ककराही के पूर्व प्रधान समाजसेवी, व्यवसाई दिवाकर पाण्डेय पर, गंगा जमुना तहजीब की दुहाई देने वाले अराजक तत्वों ने दिबियापुर में मारपीट की। ककराही के पूर्व प्रधान दिवाकर पांडे का मारपीट में हाथ टूटाऔर गंभीर चोटे आई है अराजक तत्वों ने दुकान में घुसकर मारपीट शुरू की, दिबियापुर में भी अराजक तत्वों हौसले बुलंद लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग, उनके घरों पर बुलडोजर चलाये जाने की मांग, पाण्डेय की ऊपर हुये जानलेवा हमले से ब्राह्मण समाज में आक्रोश, हमले की कड़ी निन्दा की और प्रशासन से समुचित कार्यवाही कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

जल्द कार्यवाही न होने पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने आंदोलन की दी चेतावनी, ब्राह्मण समाज के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील दुबे, जिलाध्यक्ष औरैया विवेक दीक्षित, कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, धीरज शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष गिरीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला, भाजपा नेत्री जीत कुमारी दुबे, सतीश दुबे आदि ने कड़ी निन्दा कर अति शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

कल शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी अपने पदाधिकारियों के साथ घायल दिवाकर पाण्डेय से मिलने उनके घर जायेंगे, पुलिस प्रशासन ने अराजक तत्वों पर धर पकड़ अभियान चलाया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai