सात फरवरी कों निरंजनी अखाडा बनारस के लिए होगा रवाना – श्री महंत रवींद्र पुरी
प्रयागराज। महाकुंभ मेले के तीन शाही स्नान करने के पश्चात निरंजनी अखाडा बनारस 7 फरवरी कों कुच करने की तैयारी कर रहा हैं। जिसमें शिवरात्रि पर्व पर विश्व शांति के लिए जप-तप हवन इत्यादि निरंजनी अखाडा बनारस में करेंगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मेला प्रशासन, पुलिस प्रशासन कों महाकुम्भ मेले के तीन शाही स्नान सहकुशल सम्पन्न कराने पर बधाई और साधुवाद दिया।
श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि महाकुम्भ मेला एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है जो विश्व के करोडो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जब यह मेला शकुशल सम्पन्न होता है, तो शासन और प्रशासन की मेहनत और प्रबंधन की मेहनत रंग लाती है। उन्होंने कहा की तीन शाही स्नान सहकुशल सम्पन्न हो चुके हैं, इस सफलता के लिए हम राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शासन और प्रशासन को बधाई देते हैं, और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद देते हैं। उन्होंने कहा की आगामी शिवरात्रि के महा पर्व पर जप तप, हवन कर विश्व शान्ति के लिए निरंजनी अखाड़े के संत महापुरुष अनुष्ठान बनारस में करेंगे।
आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालका नंद गिरी महाराज ने कहा की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में होने वाले महाकुम्भ कों लेकर मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कड़ी मेहनत, योजना और समर्पण के कारण ही यह आयोजन शांति और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो रहा हैं। इन प्रयासों के कारण श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और संतोषजनक अनुभव भी मिला हैं।
उन्होंने कहा की हम सराहना करते है कि आयोजन में सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया।
इस अवसर पर अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी,श्री महंत ओमकार गिरी, श्री महंत राधे गिरी, श्री महंत दिनेश गिरी, महंत राकेश गिरी, महंत राज गिरी,महंत शिवबन महाराज आदि के सँग अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।
