लूट की घटना का एयरपोर्ट थाना पुलिस ने खुलासा किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक सप्ताह पहले बैंक कैशियर के घर में पड़ी थी डकैती

मूलचंद्र भारतीय की रिपोर्ट 

प्रयागराज। जनपद के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पानी पीने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने अकेली महिला को देखकर कनपटी पर तमंचा सटाया और लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने इस दौरान सोने – चांदी के आभूषण उठा ले गए। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एयरपोर्ट थाना पुलिस, एस0ओ0जी0 नगर व सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम लूट की घटना का खुलासा करने में गंभीरता दिखाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक अभियुक्त लूट की घटना में पीड़ित महिला के सगी मौसी का लड़का भी था जिसकी मुखबिरी पर ही लूट की घटना हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के पश्चात जेल भेजा गया।

दिनांक 22 फरवरी 2025 को एयर पोर्ट थाना क्षेत्र के पीपल गांव निवासी विशाल राव पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान राव सीपी गौतम स्कूल के पास घर में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अकेली थीं तभी दोपहर करीब 01.30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर आए और उनके पति विशाल राव के बारे में पूछने लगे। घर का दरवाजा खुला होने के कारण पानी पीने के बहाने घर में बदमाश घुस गए और तमंचा निकालकर महिला के कनपटी पर सटाकर मनमानी करते हुए घर में लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना का आरोपी दीपक कुमार घुसिया जो महिला के मौसी का लड़का है वह कर्ज में डूबा था। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए दीपक कुमार अपने दोस्त अरविन्द कुमार व सुलेमान हक के साथ मिलकर विशाल राव के घर में लूट की योजना बनाई।

उपरोक्त मामले में सुलेमान हक पुत्र एनुल हक नि0 620 बी सदियापुर थाना करैली, दीपक कुमार घुसिया पुत्र स्व० ओमप्रकाश नि0 बी 1476 थाना करैली, अरविन्द कुमार पुत्र शिवबली नि0 221 बी/3बी/महेन्द्र नगर, टीपी नगर थाना धूमनगंज को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Ai / Market My Stique Ai