त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में मदन मोहन मालवीय उद्यान में आयोजित किया गया जिसमें विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र जी ने योगासन प्रतिभागियों एवं चिकित्सकों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम शुभारंभ करने की घोषणा की। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत वाराणसी घराने के दिग्गज कलाकार देवाशीष दत्त एवं उनकी टीम ने विभिन् सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके पश्चात योगासन प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। जिसका संचालन योगाचार्य कौशल किशोर मिश्रा ने किया। योग गुरु एवं भारत योग प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के निदेशक संदीप तिवारी ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

विशिष्ट अतिथि आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के कार्यकारिणी सदस्य भंवर सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा जैसे इंदिरा मैराथन में उत्तर प्रदेश सरकार आयोजन के साथ-साथ पुरस्कार वितरण भी करती है और विजेताओं को 3 से 5 लाख तक पुरस्कार राशि प्रदान करती है । इसी प्रकार योगासन प्रतियोगिता में भी हम लोग प्रयास करेंगे कि सरकार का सहयोग मिले और सरकार के सहयोग से प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि विजेताओं को प्रदान की जाए । योगाचार्य कौशल किशोर मिश्रा ने भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय के जीवन से जुड़े कई प्रसंग को बताया। काकोरी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मदन मोहन मालवीय जी ने जो किया उसे याद किया । निदेशक संदीप तिवारी ने सभी को नियमित योग करने एवं मालवीय जी के जीवन से शिक्षा लेने की बात कही।

योगासन प्रतियोगिता में अ वर्ग में उज्जवल कुमार प्रथम तथा अनुज कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बी वर्ग में सिमरन जायसवाल प्रथम स्थान स्वर्ण पदक देवासी सिंह द्वितीय स्थान रजत पदक एवं सी वर्ग में रविंद्र कुमार केसरवानी प्रथम स्वर्ण पदक द्वितीय प्रदीप कुमार को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अखिल निगम डॉ सुनील कुमार पटेल डॉ यू के सिंह डॉ के के सिंह डॉ काशीराम आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।










